रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आयोजन स्थल पर सुबह 10:30 बजे मोदी पहुंच जाएंगे। इससे पहले पीएम मोदी का रायपुर में पहुंचने का समय 9.40 था। लेकिन अब प्रधानमंत्री 10:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

सुबह 10:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पीएम मोदी हेलीकाप्‍टर से सीधे जनसभा स्‍थल साइंस कालेज मैदान के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी करीब दो घंटे रायपुर में रहेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री रायपुर से उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

पीएम मोदी पहले राजधानी में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। 11.30 बजे रायपुर में जनसभा के जरिए इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। आपको बता दें कि राज्य इकाई ने इस जनसभा के लिए दो लाख लोगों को इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है।

रायपुर से नवा रायपुर के लिए मेमू ट्रेन की सौगात मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी प्लेटफार्म नंबर एक से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह मेमू मंदिर हसौद और केंद्री के लिए रवाना होगी। अटल नगर, उद्योग नगर, सीबीडी और मुक्तांगन का प्लेटफार्म अभी निर्माणाधीन है।

See also  2024 में बढ़े मर्डर और हत्या के प्रयास के मामले… एसएसपी लाल उमेद ने दिया सालभर का ब्योरा

बिलासपुर से पथरापाली प्रोजेक्ट का लोकार्पण

प्रधानमंत्री भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के बिलासपुर-पथरापाली प्रोजेक्ट का शुभारंभ भी करेंगे। 1200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने बिलासपुर, पेंड्रीडीह-पथरापाली का यह प्रोजेक्ट 2020 तक पूरा होना था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।