बड़ी खबर

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 2022 बैच के आईपीएस अधिकारियों को कैडर का आबंटन कर दिया गया है। जिसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य को छह नए आईपीएस मिले हैं। इनमें से दो आईपीएस को होम कैडर मिला है। बाकी चार दूसरे कैडर में भेजे गए हैं।

6 आईपीएस के नाम

छत्तीसगढ़ को छह आईपीएस मिले हैं। इनमें इशू अग्रवाल और हर्षित मेहर को होम कैडर मिला है। इनके अलावे राजस्थान के राहुल बंसल, मध्यप्रदेश के मयंक मिश्रा, यूपी के विमल कुमार पाठक, कर्नाटक की तहसीन बानो को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। वहीं, छत्तीसगढ़ से आईपीएस में सलेक्ट मयंक मिश्रा को एजीएमयूटी, प्रतीक अग्रवाल को हरियाणा और दिव्यांजलि जायसवाल को बिहार कैडर मिला है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।