बड़ी खबरः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3 हजार से अधिक निवेशकों को लौटाए 2 करोड़ 56 लाख रुपए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3 हजार 274 निवेशकों को 2 करोड़ 56 लाख रुपए की राशि लौटा दी है। बता दें कि सोमवार को एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान सीएम ने दुर्ग जिले के चिचफंड कंपनी के निवेशकों को उनकी राशि लौटा दी है। बता दें कि यह राशि उज्जैन की चिटफंड कंपनी शुष्क इंडिया लिमिटेड की संपत्ति निलाम किए जाने के बात यह राशि लौटाई गई है।

इसी के साथ प्रदेश में अब तक निवेशकों को 40 करोड़ रुपए की राशि लौटा दी गई है। बता दें कि शासन व पुलिस प्रशासन लगातार चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दुर्ग जिले में अब तक चिटफंड कंपनियों के 126 डायरेक्टर और 8 पदाधिकारियों की गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं ठगी करने वाली चिटफंड कंपनियों की सम्पत्तियों को कुर्क कर निवेशकों को राशि वापस की जा रही।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  बड़ी खबर: अब अरहर, मूंग एवं उड़द भी समर्थन मूल्य पर खरीदेगी सरकार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।