टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक की शुरुआत हो चुकी है। इस बैठक के दौरान राज्य के नए मुख्य सचिव के नाम का ऐलान भी संभावित माना जा रहा है, क्योंकि वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

बैठक से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से अचानक मुलाकात की थी, जिसे राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है। इस मुलाकात की तस्वीरें मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी की गई हैं, जिसमें मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। राजभवन में हुई इस मुलाकात में राज्यहित से जुड़े कई विषयों पर चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार, नए मुख्य सचिव की रेस में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुब्रत साहू का नाम सबसे आगे चल रहा है। वे 1992 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी हैं और वर्तमान में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। रामलला तीर्थ दर्शन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

See also  Delhi Gudiya Case : दोनों दोषियों को 20-20 साल की सजा, जुर्माना भी

एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण में सुब्रत साहू को देश के 50 सबसे प्रभावशाली आईएएस अधिकारियों में शामिल किया गया था। मुख्य सचिव की दौड़ में उनका नाम पहली पसंद के तौर पर सामने आ रहा है।

इसके अलावा, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा तेज है और कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।