बड़ी खबर- कांग्रेस पार्षद की देर रात बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने पीट-पीटकर मार डाला

दुर्ग। भिलाई-3 चरोदा निगम के कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर की देर रात हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने पीट पीटकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई हैं।

छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।आरोपियों की तलाश शुरू हो गई है। पूरा मामला क्या है, ये जांच के बाद पता चल जाएगा। वहीं घटना के बारे में सूरज के छोटे भाई मुकेश बंछोर ने बताया है कि बड़े भाई लहु-लूहान मिले, सिर पर चोटें लगी थी। वे अपने भाई सीधे बीएम शाह अस्पताल लेकर आए, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि पार्षद सूरज बंछोर का एक दिन पहले ही 14 नवंबर को जन्मदिन था। दो दिन पहले सूरज बंछोर का किसी के साथ विवाद होने की चर्चा चल रही है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  छत्तीसगढ़ के 'पढ़ई तुंहर दुआर को मिला ई-गवर्नेंस अवार्ड, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।