बड़ी खबरः कांग्रेस वर्किंग कमेटी का नहीं होगा चुनाव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे फैसला

रायपुर। कांग्रेस के स्टीयरिंग कमेटी के बैठक से बड़ी बात निकल कर सामने आ रही है। बता दें कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी का चुनाव नहीं होंगे। इस मामले में फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ही करेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस में CWC का सदस्य का पद बेहद ताकतवर होता है।

पार्टी से जुड़े बड़े फैसले यही समिति लेती है। CWC में पार्टी अध्यक्ष, दोनों सदनों और 23 सदस्य होते हैं। इनमें से 12 का चुनाव किया जाता है। जबकि, अन्य सदस्यों को पार्टी अध्यक्ष नॉमिनेट करते हैं। बता दें कि इससे पहले समिति के चुनाव साल 1997 में कलकत्ता महाधिवेशन के दौरान हुए थे। उस दौरान सीताराम केसरी पार्टी के अध्यक्ष थे, लेकिन सोनिया गांधी के राजनीति में सक्रिय होने के बाद उन्हें हटना पड़ा।

ऐसे में खबरें आ रही हैं कि CWC में पूर्व अध्यक्षों और पार्टी से जुड़े प्रधानमंत्रियों को स्थायी सदस्यता देने पर विचार जारी है। अगर ऐसा हुआ तो राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की जगह पक्की हो जाएगी।

See also  स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से जुड़ा देश का हर कोना, 8 ट्रेनों को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।