बड़ी खबरः छत्तीसगढ़ IIT कैंपस में कोरोना ब्लास्ट, 50 छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव मिले

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण दो गुनी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है। यहां IIT भिलाई के रायपुर कैंपस में 50 स्टूडेंट पॉजिटिव आए हैं। इसके लिए छात्रावास के 245 रहवासियों की जांच हुई थी।

IIT भिलाई का रायपुर स्थित सेजबहार कैंपस बना कंटेनमेंट जोन

पिछले 4 दिनों में IIT भिलाई के रायपुर कैंपस में 63 छात्र संक्रमित मिल चुके हैं। फिलहाल सोमवार को हॉस्टल में रहने वाले 237 छात्रों की और जांच की गई है। इन सभी छात्रों को उनके कमरों में ही आइसोलेट किया गया है। प्रशासन ने IIT भिलाई के सेजबहार परिसर को रविवार को ही कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था।

कहीं ओमिक्रॉन संक्रमण तो नहीं

बीमारों के संपर्क में आए व्यक्तियों की जांच की जा रही है। आशंका है कि अभी वहां बहुत से लोग संक्रमित मिल जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग IIT परिसर के सभी पॉजिटिव नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेज रहा है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में सोमवार को एक ही दिन में कोरोना के 698 नए मामले सामने आए हैं। इसमें अकेले रायपुर के ही 222 केस शामिल हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।