बड़ी खबरः प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, आज मिले 6 हजार से अधिक मरीज, 7 लोगों की मौत

रायपुर। प्रदेश में आज कोरोना के 6015 नए मरीज मिले हैं। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 28797 हो गए हैं। वहीं 4636 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। कोरोना से आज कुल 7 मौतें हुई है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आज प्रदेश में कोरोना के 63 हज़ार 221 सैम्पलों की जांच हुई. जिसमें से प्रदेश भर में कुल 6015 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। नए मरीज को मिलकर अब राज्य में कुल 28797 कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या पहुँच गई है। वहीं आज 4636 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं।

आज पाए गए मरीज के बाद प्रदेश में अब तक 10 लाख 44 हजार 75 कोरोना मरीज पाए गए हैं और 10 लाख 16 सौ 44 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना से जान गवाने वालों की संख्या 13634 है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।