रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सीआरपीएफ कैम्प के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान एक दिन पहले ही छुट्टी से कैम्प लौटा था। गोली लगने के बाद घायल जवान को रायपुर ले जाया जा रहा था, जिसकी रास्ते में मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा में 195वीं बटालियन में गुनीन दास की पोस्टिंग थी। मूलतः असम का रहने वाला जवान एक दिन पहले ही छुटटी से डयूटी पर लौटा था। बताया जा रहा हैं कि रात के वक्त जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को ही गोली मार ली। कैम्प में फायरिंग की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया।

आनन फानन में जवानों ने घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से जवान को रायपुर रिफर कर दिया गया। रायपुर ले जाने के दौरान रास्ते में जवान ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

See also   छत्तीसगढ़ के इस जिले में कोरोना संक्रमितों के तालाब के प्रयोग पर पाबंदी, जानें क्यों?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।