रायपुर। दीपक बैज को कल शाम अचानक ही प्रदेश अध्यक्ष की कमान दे दी गई। इसके अगले ही दिन सांसद बैज दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। खबर है कि आज दिल्ली में कांग्रेस के दिग्गजों की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है।

जानकारी मिल रही है कि AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। शाम 4 बजे आयोजित इस बैठक में मीडिया और संचार माध्यमों को लेकर दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ से नए पीसीसी चीफ दीपक बैज, पीसीसी प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, सीएम के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और आईटी सेल के प्रमुख जयवर्धन बिस्सा इस महत्तवपूर्ण बैठक में मौजूद रहेंगे।

जानकारी मिल रही है कि छत्तीसगढ़ समेत अन्य चुनावी राज्यों के प्रमुख नेता भी इस बैठक के लिए बुलाए गए हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह बैठक अहम मानी जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।