बड़ी खबर- भाजपा के पार्षद समेत 60 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज

रायपुर। राजधानी में गुरुवार को बीजेपी के नेताओं ने नगर निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इसी के साथ ही प्रदर्शन के दौरान नगर निगम में तोड़-फोड़ और हंगामा की भी खबरें सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा पार्षद समेत 60 नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि भाजपा नेता बैरिकेडिंग तोड़कर बिल्डिंग पहुंचे थे। नगर निगम का मेन गेट भी उखाड़ दिया। इतना ही नहीं निगम घेराव के दौरान तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों से मारपीट किए जाने का भी आरोप है।

इन नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

पार्षद मृत्युंजय दुबे, शुभांकर द्विवेदी, राहुल रॉव, सोनू राजपूत, हरीश साहू, प्रणय, बजरंग, कृष्णा देवांगन, प्रखर समेत 60 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।

गुरुवार को भाजपा नेता शहर के अलग-अलग विधानसभा इलाकों से बड़ी तादाद में भाजपा नेता और कार्यकर्ता निगम मुख्यालय पहुंचे थे। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर और महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।