टीआरपी डेस्क। सरगुजा जिला प्रशासन की टीम द्वारा विकासखंड लखनपुर के धान खरीदी केंद्र अमलभिट्ठी में धान खरीदी हेर-फेर के मामले में कार्रवाई की गई है। इसी कड़ी में पुलिस ने मामले की पुष्टि पर समिति प्रबंधक एवं प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

उल्लेखनीय है कि उक्त धान खरीदी केंद्र में गत 19 जनवरी को 1957.60 क्विंटल फर्जी धान खरीदी कर कुल 42 लाख 73 हजार 440 रुपये की शासन को आर्थिक क्षति पहुँचाने का मामला संज्ञान में आया था। जिसमें जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी द्वारा समिति प्रबन्धक जैनेन्द्र प्रसाद राजवाड़े एवं धान खरीदी प्रभारी सह डाटा एंट्री ऑपरेटर शैलेन्द्र राजवाड़े से पूछताछ की गई थी। अब मामले की पुष्टि होने पर इनके विरुद्ध थाना दरिमा में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।