बड़ी खबर- सीएम हाउस के पास चलती BMW में लगी आग, कार से ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान, देखें Video

रायपुर। राजधानी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सीएम हाउस के पास भगत चौक में चलती BMW कार में अचनाक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

कार के ड्राइवर ने चलती कार से कूद कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  छत्तीसगढ़ के भगोड़े सिपाही ने खुद को मृत बताकर, UP पुलिस में हुआ भर्ती

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।