टीआरपी डेस्क। रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के डोंगरगढ़ सेक्शन पर अधोसंरचना विकास का काम किया जा रहा है। इसी के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में अतिरिक्त लूप लाइन के निर्माण से जुड़ा कार्य किया जाएगा। इस काम के कारण 28 दिसंबर 2025 तक कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

26 दिसंबर को गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू, गोंदिया से 26.12.25 को रद्द रहेगी।

27 दिसंबर को ये ट्रेने रद्द

गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू, दुर्ग
गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू, गोंदिया
गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू, इतवारी से
गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू, गोंदिया से
गाड़ी संख्या 68709 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू, रायपुर से
गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू, झारसुगुड़ा से
गाड़ी संख्या 58205 रायपुर– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर
गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू रायपुर से
गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू डोंगरगढ़ से

See also  परिवहन विभाग ने 106 स्कूल बसों को ब्लैक लिस्ट करने का भेजा नोटिस

28 दिसंबर को ये ट्रेने रद्द

गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–रायपुर मेमू, डोंगरगढ़ से
गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू, गोंदिया से
गाड़ी संख्या 68714 मेमू नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी– बालाघाट मेमू, इतवारी से
गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू, बालाघाट से
गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू, इतवारी से
गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू, गोंदिया से
गाड़ी संख्या 68710 डोंगरगढ़–रायपुर मेमू, डोंगरगढ़ से
गाड़ी संख्या 68729 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू, रायपुर से
गाड़ी संख्या 68730 डोंगरगढ़–रायपुर मेमू, डोंगरगढ़ से
गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रायपुर पैसेंजर, इतवारी से
गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया–रायपुर मेमू गोंदिया से

रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह कार्य भविष्य में ट्रेनों की आवाजाही को और सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए किया जा रहा है। यात्रियों से अपील की गई है कि सफर पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें। इसके लिए रेल वन ऐप, 139 हेल्पलाइन, एनटीईएस या नजदीकी रेलवे स्टेशन से जानकारी प्राप्त की जा सकती है, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

See also  कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान : 55.92 लाख घरों में सर्वे, 1.07 लाख रैपिड एंटीजन टेस्ट

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।