बेरोजगार इंजीनियरों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल संसाधन विभाग में 400 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर। प्रदेश के बेरोजगार इंजीनियरों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ में करीब 400 सिविल इंजीनियरों की भर्ती होने वाली है। भर्ती जल संसाधन विभाग में उप अभियंता के पद पर होगी।

राज्य सरकार ने जल विभाग के प्रस्ताव को इसकी मंजूरी दे दी है। बता दें कि जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता ने सितम्बर महीने के आखिर में उप अभियंता पदों पर रिक्तियों की जानकारी देते हुए भर्ती का प्रस्ताव भेजा था। उस प्रस्ताव को जांच के बाद वित्त विभाग को भेजा गया।

इसी माह वित्त विभाग ने भर्ती प्रस्ताव पर सहमति की मुहर लगा दी है। उसके बाद जल संसाधन विभाग ने भी प्रमुख अभियंता को भर्ती की कार्रवाई शुरू करने को निर्देशित कर दिया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया व्यापमं के जरिए पूरी कराई जाएगी।

इसके लिए जल्दी ही प्रमुख अभियंता द्वारा व्यापमं को पत्र लिखा जाएगा। भर्ती नियमों के मुताबिक व्यापमं ही विज्ञापन जारी करेगा। दिसंबर के अगले सप्ताह तक व्यापमं ने विज्ञापन निकाल दिया जाता है तो जनवरी महीने में इसकी परीक्षा कराई जा सकती है। उसके कुछ दिनों के भीतर ही परिणाम जारी कर मेरिट लिस्ट बना ली जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।