बड़ी खबर- जशपुर कांड में मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये सहयोग राशि देगी सरकार, टीआई लाइन अटैच, एसआई निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में शुक्रवार को एक कार से कुचले गए गौरव अग्रवाल के परिजनों को राज्य सरकार ने 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। यह जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी है। जशपुर के पत्थलगांव में शुक्रवार दोपहर हुए इस हादसे में गौरव अग्रवाल की मौत हो गई थी जबकि 17 लोग घायल हुए थे।

सीएम बघेल ने शनिवार सुबह ट्वीट कर कहा कि घटना के दोनों आरोपियों को कल ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने टीआई को लाइन अटैच कर दिया है जबकि एसआई को सस्पेंड किया है। उन्होंने बताया कि गौरव अग्रवाल के परिजनों को सरकार 50 लाख रुपये की सहयोग राशि देगी।

जशपुर के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया था। जशपुर में हुए कांड के दोनों आरोपियों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया था। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया था। दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और गांजा तस्कर बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपी गांजा लेकर एमपी से ओडिशा जा रहे थे। वे छत्तीसगढ़ से निकल रहे थे, जब ये हादसा हुआ। उनकी गाड़ी से काफी मात्रा में गांजा भी बरामद हुआ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।