टी.एस. सिंहदेव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एक बार फिर से दिल्ली रवाना हो गए हैं। सरगुजा के दरिमा हवाई पट्‌टी से विशेष विमान से सोमवार की सुबह सिंहदेव दिल्ली के लिए रवाना हुए। बता दें कि दो दिनों में सिंहदेव का ये दूसरा दौरा है। दो दिन पहले भी सिंहदेव दिल्ली ही गए थे।

अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 7 बच्चों के मौत की सूचना मिलते ही उन्होंने सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए। तत्काल वे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। बता दें कि सिंहदेव के दिल्ली दौरे से एक बार फिर कई तरह की सियासी चर्चाएं गरमाने लगी हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री के करीबी इस बार दिल्ली दौरे को निजी दौरा कार्यक्रम बता रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  देश में अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा माहौल : सोनिया गांधी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।