Big News

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिल रही है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब स्वास्थ्य मंत्री अकलतरा से एक कार्यक्रम में शामिल हो कर अंबिकापुर लौट रहे थे। इस दौरान नांदघाट के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

खबर मिल रही है कि एक स्कूटी को बचाने के चक्कर में मंत्री की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराते ही मंत्री की गाड़ी के आगे का दोनों टायर ब्लास्ट हो गया। हालांकि इस हादसे में मंत्री टीएस सिंहदेव बाल-बाल बच गए। किसी के भी हताहत होने की भी कोई खबर नहीं आई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।