कार्यकर्ताओं के बदसलूकी और गालियां देते वीडियो हुए वायरल, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

रायपुर। अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है कि पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, भाजपा विधायक सौरभ सिंह, केदार कश्यप एवं भाजयुमो अध्यक्षअनुराग सिंहदेव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिये गए हैं। गिरफ्तार सभी नेताओं को अस्थाई जेल में रखा जा रहा है। बाद में उन्हें सेंट्रल जेल ले जाया जाएगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में BJP ने बुधवार को राजधानी रायपुर में हल्ला बोला है।

आज प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकले हैं। कार्यकर्ताओं ने OCM चौक और कालीबाड़ी चौक पर लगाए गए पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया है। इस दौरान पुलिस और नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। ऐसी जानकारी मिल रही है कि भाजपा नेता सीएम हाउस के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।