रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ शासन ने उनके स्टाइपेंड में वृद्धि करने का निर्णय ले लिया है। इस संबंध में सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि साझा करते हुए संतोष हो रहा कि हमने जूनियर डॉक्टर्स की शिष्यवृत्ति में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। शिष्यवृत्ति की नवीन दर इस प्रकार से होंगी-

पीजी प्रथम वर्ष – 53550 से 67500 प्रति माह

पीजी द्वितीय वर्ष – 56700 से 71450 प्रति माह

पीजी तृतीय वर्ष – 59200 से 74600 प्रति माह

एम. बी. बी. एस. – 12600 से 15900 प्रति माह

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।