Big News

रायपुर। हर साल 25 मई को झीरम श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन ने आदेश जारी कर दिया है। शासन द्वारा जारी किए गए आदेश में लिखा है कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं इस हिंसा में शहीद हुए अन्य लोगों की याद में 25 मई को हर साल झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया जाएगा।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 25 मई को सभी शासकीय एवं अर्द्ध शासकीय कार्यालयों में शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण किया जाएगा।

पढ़ें आदेश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर लौटे, कहा- प्रदेश के विकास और बोधघाट परियोजना पर हुई पीएम से चर्चा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।