बड़ी खबरः कांकेर के एएसपी गोरखनाथ बघेल को पड़ा दिल का दौरा

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। बस्तर संभाग के कांकेर जिले के एडिशनल एसपी गोरखनाथ बघेल को दिल का दौरा पड़ा है। मंगलवार की दोपहर को अचानक बेचैनी बढ़ने के बाद उन्हें स्थानीय शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए राजधानी रायपुर में रेफर कर दिया है।

बता दें कि नक्सल प्रभावित इलाकों में पदस्थ गोरखनाथ बघेल की उम्र 61 वर्ष है। छह महीने बाद उनका रिटायरमेंट है। स्वास्थ्य खराब होने पर आज उनके मातहत उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल एएसपी गोरखनाथ बघेल की हालत खतरे से बाहर हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।