बड़ी खबर

रायपुर। सूरजपुर जिले के ओडगी इलाके में बाघ के हमले से 2 युवकों की मौत के बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए कुदरगढ़ महोत्सव को एक दिवस के लिए स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि ओडगी ब्लॉक के कालामांजन गांव के तीन युवक आज सुबह करीब 6:00 बजे जंगल की ओर लकड़ी लेने गए थे तभी उनपर एक बाघ ने हमला कर दिया।

बाघ के इस हमले से युवक समयलाल की मौत हो गई। वहीं हमले में बुरी तरह से जख्मी कैलाश सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राय सिंह की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में घायल का उपचार जारी है।

बाघ के हमले के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए कुदरगढ़ महोत्सव एक दिवस के लिए स्थगित कर दिया है। बता दें कि 26 मार्च से 28 मार्च तक तीन दिवसीय महोत्सव में प्रदेश के जाने माने कलाकार द्वारा आज प्रस्तुति देनी थी। इधर हमले की घटना के बाद आसपास के स्कूलों में अवकाश घोषित कर आदेश जारी कर दिया गया है। साथ ही जिला प्रशासन ने कुदरगढ़ धाम से लगे जंगल में श्रद्धालुओं से नहीं जाने अपील की है।

See also  Weather Update : इस बार मानसून 10 दिन पहले! 27 मई को ही भीगने लगेगा केरल, इस तारीख से सराबोर होगा छत्तीसगढ़

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।