रायपुर। महादेव एप सट्टेबाजी मामले में ईडी की गिरफ्त में आए चार आरोपियों को 7 दिन की ईडी की रिमांड मिली है। सभी आरोपी 5 सितंबर तक ईडी की कस्टडी में रहेंगे। बता दें कि सभी की 6 दिन की पहली रिमांड आज मंगलवार को पूरी हुई थी।

बता दें कि ईडी ने 8 दिन की रिमांड मांगी थी। ईडी ने महादेव एप सट्टेबाजी के औरोप में एएसआइ चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, अनिल दम्मानी और सुनील दम्मानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया है।

रिमांड के दौरान चंद्रभूषण वर्मा और सतीश चंद्राकर ने सट्टेबाजी के खेल और इसके पैसों के लेनदेन से जुड़े कई लोगों के नाम उगले हैं। अधिक जानकारी जुटाकर ईडी की टीम सट्टेबाजी मामले में कुछ और आरोपियो पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

See also  लखीमपुर खीरी हिंसाः मंत्री व योगी सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग को लेकर मौन व्रत रखेंगे छत्तीसगढ़ कांग्रेसी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।