Big News

रायपुर। बिजापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर माओवादियों ने हमला कर दिया। नक्सलियों ने उनके वाहनों पर फायरिग की। हालांकि राहत की खबर यह रही कि विधायक विक्रम मंडावी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

काफिले में विक्रम मंडावी के पीछे जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप की गाड़ी चल रही थी। उसी गाड़ी में गोली लगी है। जानकारी के मुताबिक गंगालूर हाट बाजार में नुक्कड सभा से वापस लौट रहे थे। पदेड़ा के नजदीक ये हमला हुआ है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।