बड़ी खबर- इस जिले के 200 से अधिक कांग्रेस पदाधियारियों और कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक ही गांव के 200 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें 4 जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और 2 ब्लॉक महामंत्री भी शामिल हैं। इस्तीफा देने वाले कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस विधायक अमितेष शुक्ल पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है।

यह मामला कोपरा ग्राम पंचायत गरियाबंद का है। इस्तीफा पत्र में इस बात का जिक्र है कि ग्राम पंचायत कोपरा में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में लड़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सदस्यों को पार्टी पदाधिकारियों और विधायक अमितेष शुक्ल का सहयोग नहीं मिल रहा है। जिस कारण कांग्रेस जन हताश होकर पार्टी के पद और कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।