जशपुर। बगीचा विकासखंड के बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) मनीराम यादव को सेवा संबंधी लापरवाही और पेंशन प्रकरण में निष्क्रियता बरतने के कारण सरगुजा संभाग के कमिश्नर द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

शासकीय हाई स्कूल चंपा में कार्यरत रहे सेवानिवृत्त भृत्य अर्जुन राम ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जब कलेक्टर रोहित व्यास से गुहार लगाई, तो एक निष्पक्ष जांच का मार्ग प्रशस्त हुआ। अर्जुन राम का आरोप था कि उनके पेंशन और सेवा-स्वत्व संबंधित दस्तावेज जानबूझकर बीईओ कार्यालय में लंबित रखे गए और उन्हें कई महीनों से अनदेखा किया जा रहा था।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित की। रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर ने संभागायुक्त को निलंबन की अनुशंसा की, जिस पर संज्ञान लेते हुए कमिश्नर ने बीईओ मनीराम यादव को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जशपुर तय किया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।