मंत्रालय

रायपुर। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच राज्य सरकार ने सख्ती के नये निर्देश जारी किए है। कोरोना की वजह से जारी रोकथाम उपायों को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। केंद्र से आये गाइडलाइन के आधार पर राज्य सरकार ने भी निर्देश जारी किया है। GAD सेक्रेटरी कमलप्रीत सिंह इस बाबत सभी सचिव, कमिश्नर, कलेक्टर को निर्देश जारी कर दिए हैं।

दसरसल छत्तीसगढ़ सहित कुछ राज्यों में वायरस का स्थानीय प्रसार हुआ है। यह बीमारी देश में एक सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है। इसके मद्देनजर कोविड प्रोटोकॉल को अभी जारी रखने का फैसला लिया गया है।

इससे पहले केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा था। जिसमे कहा गया था कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए मौजूदा प्रोटोकॉल 30 नवंबर तक जारी रहेंगे।

इससे पहले भी त्योहारी सीजन के पहले भल्ला ने कहा था कि देश में दैनिक मामलों और कुल मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है, लेकिन कुछ राज्यों में वायरस का स्थानीय प्रसार हुआ है और देश में कोविड-19 एक सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।