रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चौकी खुलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने डीजीपी को पत्र लिख है। बता दें कि कोलकाता में हुई वारदात के बाद कुछ दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों की पुलिस चौकी में हथियारबंद जवानों की तैनाती का फैसला लिया है।

इस बारे में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का कहना है कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में पुलिस चौकी खुलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने डीजीपी को पत्र लिखा है। आगे कहा की मैं गृहमंत्री जी से भी इस विषय पर चर्चा करूंगा।

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से रेप-हत्या के बाद से लगातार डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग की जा रही है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि, राज्य के सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा के लिए हथियारों के लैस रिटायर्ड आर्मी जवानों को तैनात किया जाएगा। सभी अस्पताल में एक जवान की तैनाती होगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।