बड़ी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। ओम माथुर को विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर छत्तीसगढ़ का चुनाव प्रभारी बना दिया गया है। बता दें कि यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सौगातों के पिटारे के बाद हुई है। ओम माथुर के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया को सह-चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इससे पहले 5 जुलाई को गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नेताओं की क्लास ली थी। बता दें कि ओम माथुर जब से छत्तीसगढ़ प्रभारी बने है तब से वह प्रदेश में सक्रिय होकर नेताओं व नागरिकों से मुलाकात कर रहे हैं।

हाल ही में हुए नक्सली ब्लास्ट में मृत जवानों के परिजनों से भी मुलाकात करने ओम माथुर बस्तर पहुंचे थे। उनकी सक्रियता को देखते हुए भाजपा संगठन ने विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें अहम जिम्मेदारी दे दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ में करेंगे चुनाव प्रचार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।