रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुरातत्वविद पद्मश्री अरुण कुमार शर्मा नहीं रहे। बुधवार रात 11.30 बजे के करीब उनका निधन हुआ। उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अरुण कुमार शर्मा ने राम मंदिर बनवाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी ही मांग पर राम जन्म भूमि में खुदाई की गई थी। खुदाई में मिले अवशेषों पर उन्होंने रिसर्च किया था। इसके आधार पर कोर्ट में सबूत पेश किए गए थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री अरुण कुमार शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए अपने पोस्ट में लिखा, ‘छत्तीसगढ़ के पुरातत्ववेत्ता, पद्मश्री डॉ. अरूण कुमार शर्मा के निधन का समाचार दुखद है। सिरपुर का उत्खनन उनके नेतृत्व में ही हुआ था। रामसेतु और अयोध्या के राममंदिर के पुरातात्विक विषयों पर उनकी राय अहम रही। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।