Big News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कथित दो हजार करोड़ के शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई जारी अब भी है। ईडी ने इस मामले में गुरुवार को भिलाई से शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को गिरफ्तार किया है।

टीम उसे लेकर रायपुर पहुंची और कोर्ट में पेश किया। ईडी की टीम ने कोर्ट से 14 दिन की रिमांड मांगी थी। मगर ईडी को 4 दिन की रिमांड मिल सकी है। ईडी का दावा है कि, शराब घोटाले में पप्पू ढिल्लन की भी भूमिका है और इसके सबूत मिले हैं। 

आपको बता दें कि रायपुर मेयर एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर की चार दिन की रिमांड बुधवार को खत्म हो गई। इसके बाद पीएमएलए कोर्ट में उनकी रिमांड अवधि को पांच दिन के लिए बढ़ा दिया है। उनके वकील राहुल त्यागी ने कहा कि कोर्ट ने जांच एजेंसी को निर्देश दिया है कि आरोपी को किसी भी तरह से परेशान न किया जाए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।