प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने रायपुर आ सकते हैं। हालांकि कार्यक्रम की जानकारी अभी नहीं आयी है। मगर खबर आ रही है कि 7 जुलाई को पीएम मोदी रायपुर आ सकते हैं।

इतना ही नहीं बीजेपी ने इसे ही संभावित तारीख मानकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। छत्तीसगढ़ में भले ही मानसून ने गर्मी से राहत दिला दी है। मगर सियासी पारा इन दिनों चढ़ा हुआ है। अगर प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दौरे पर आते हैं तो प्रदेश में भाजपा के तेवर को नई उर्जा मिलेगी।

ऐसी जानकारी है कि नरेंद्र मोदी एक आम सभा को संबोधित कर सकते हैं। साथ ही अलग-अलग वर्गों के साथ चर्चा भी करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  बस्तर के अमारी भाजी पर सदन में जमकर हंसी-ठिठोली, इन बॉलीवुड सितारों को भी किया गया याद

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।