रायपुर। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है कि राहुल गांधी हसदेव जाकर लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि राहुल गांधी हमेशा से ही हसदेव के जंगलों में हो रही कटाई का जिक्र करते आ रहे हैं।

अब जानकारी आ रही है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के राहुल गांधी हसदेव जाकर वहां के स्थानीय लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ में 5 दिन यह यात्रा चलेगी। इस यात्रा के तहत राहुल छग में 536 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।

बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 14 जनवरी से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरूआत कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और बुनियादी मुद्दों को लेकर निकाली जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, एक नक्सली का शव बरामद, 9 जवान घायल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।