बड़ी खबर- शराब के नशे में पाया गया राजस्व निरीक्षक, कलेक्टर ने किया निलंबित

टीआरपी डेस्क। देवभोग तहसील अंतर्गत राजस्व निरीक्षक तुलसिंह नेताम को शासकीय कार्यों एवं कर्तव्यों की उपेक्षा करने के कारण कलेक्टर निलेश क्षीरसागर द्वारा निलंबित कर दिया गया है। 

जारी आदेश के अनुसार तुलसिंह नेताम को शराब के नशे में पाये जाने की पुष्टी सीएचसी देवभोग द्वारा भी किया गया है। फसस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में नेताम का मुख्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा नियत किया गया है तथा इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।