बड़ी खबरः सचिन सिंह राजपूत बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश

रायपुर। केंद्र सरकार ने शनिवार को एडवोकेट सचिन सिंह राजपूत को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति करने की अधिसूचना जारी की। उनकी यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से दो साल की अवधि तक प्रभावी होगी।

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार दोपहर अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी। भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि

भारत के राष्ट्रपति संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए श्री सचिन सिंह राजपूत को दो वर्ष की अवधि के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करते हैं। उनकी नियुक्ति अपने पद का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी।” सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 1 सितंबर, 2021 को हुई अपनी बैठक में एडवोकेट सचिन सिंह राजपूत को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी।

See also  ब्रेकिंग: रायपुर के पंडरी ओवर ब्रिज में मिली युवक की लाश, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

इसके बाद 11 नवंबर 2021 को हुई अपनी बैठक में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अपनी पूर्व सिफारिश को दोहराया था। इस नई नियुक्ति के साथ, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 22 के मुकाबले 14 न्यायाधीश होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।