रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने आज उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या चौरसिया पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी द्वारा कथित अवैध वसूली और ज़मीन से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में की सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी की गई है। छत्तीसगढ़ की राजनीति और नौकरशाही में पिछले चार सालों में सौम्या चौरसिया, सबसे चर्चित और प्रभावशाली नाम रहा है। 2 दिसंबर 2022 से वह जेल में बंद है।

सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका के दौरान जो तथ्य पेश किए गए उसके आधार पर पहले भी सौम्या की याचिका खारिज की जा चुकी है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट का समय खराब करने के लिए उनपर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ होंगे देश के 50 वें प्रधान न्यायाधीश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।