रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उप सचिव सौम्या चौरसिया के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को पूर्णतः राजनीति करार दिया है। इस संबंध में सीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि,

‘जैसा कि मैं कहता रहा हूं, ईडी द्वारा मेरी उपसचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी एक राजनीतिक कार्रवाई है। हम इसके खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे।’

बता दें कि मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। सौम्या चौरसिया को शुक्रवार सुबह पूछताछ के लिए बुलाया गया, फिर दोपहर बाद ईडी की टीम ने मेडिकल चेकअप के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद स्पेशल कोर्ट ने चार दिन की रिमांड पर दिया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।