Big News

रायपुर। प्रदेश से अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। आबकारी मंत्री कवासी लखमा के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई। बताया जा रहा है कि मंत्री लखमा चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ है।

राहत की खबर यह है कि कार में सवार किसी को भी चोट नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना चारामा क्षेत्र के मचांदुर नाका क्षेत्र का है, जहां मंत्री कवासी लखमा की फॉलो गाड़ियां आपस में भिड़ गईं।

मंत्री कवासी लखमा भानुप्रतापुर उपचुनाव के उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे, इसी दौरान उनके काफिले की गाड़ी मंत्री लखमा की गाड़ी को बचाने के चक्कर में आपस में ही भिड़ गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।