कोरोना वैक्सीन
image source google

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। इस जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कोरोना वैक्सीन के 90 डोज की चोरी हो गई है। खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक यह मामला बेमेतरा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ का है। जहां से चोर कोरोना वैक्सीन के 90 डोज टीके ही चुरा कर साथ ले गए हैं।

आज सुबह जब वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू की गई तब स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को इस चोरी की जानकारी मिली। वैक्सीन गायब होने की जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों को दे दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।