बड़ी खबरः बदला स्कूलों का टाइम टेबल, कल से इतने बजे से होगी पढ़ाई

रायपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य के सभी शासकीय / अशासकीय स्कूली. शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में निम्नानुसार परिर्वतन कर दिया है। इस बाबत डीपीआई ने सभी जेडी और डीईओ को आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक 1/ एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक / पूर्व माध्यमिक शालाएं / हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएं सोमवार से शनिवार तक प्रातः 07:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित होगी, वहीं ऐसी शालाए जहाँ कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती है, वहाँ प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाएँ 07:00 बजे से 11:00 बजे तक और हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएँ 11:00 बजे से 03:00 बजे तक चलेगी। यह आदेश दिनांक 20/04/2023 से दिनांक- 30/04/2023 तक प्रभावशील रहेगा।

इस संबंध में सीएम भूपेश बघेल ने भी ट्वीट किया है

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  गलत जानकारी देकर रेरा से बचने की कोशिश, पंचम कॉलोनी के प्रमोटरों पर 10 लाख का जुर्माना

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।