मंत्रालय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार यानी 8 फरवरी से से मंत्रालय और संचालनालय के अधिकारी और कर्मचारी शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ ड्यूटी शुरू करेंगे। प्रदेश में लगातार कोरोना के कम हो रहे मामलों और जनसुविधाओं को देखते हुए शासकीय कार्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति का परमान जारी कर दिया गया है। हालांकि अभी बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश को लेकर किसी प्रकार के निर्देश नहीं दिए गए हैं।

पढ़ें आदेश

इन शर्तों का करना होगा पालन

– आदेश में साफ कहा गया है कि मंत्रालय में कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा।
– उन्हें फेस मास्क लगाए रखना होगा। हाथ सैनेटाइज करने होंगे और शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना भी अनिवार्य होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।