रायपुर। आईएएस रैना जमील को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग का पद सौंपा गया है। रैना जमील, जो 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, पहले बलरामपुर की जिला पंचायत सीईओ के पद पर कार्यरत थीं।

वहीं, 2021 बैच के आईएएस वासु जैन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सक्ती नियुक्त किया गया है। वासु जैन पहले नारायणपुर में एसडीएम के रूप में कार्य कर रहे थे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।