टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जग्गी हत्या के 5 आरोपियों में से एक याह्या ढेबर ने रायपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बता दें कि 15 अप्रैल को राज्य के बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड के 5 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने सरेंडर करने की मोहलत दी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने केस के आरोपियों आरसी त्रिवेदी, वीके पांडे, अमरीक सिंह गिल, सूर्यकांत तिवारी और याह्या ढेबर को सरेंडर करने के लिए तीन हफ्ते अतिरिक्त समय दिया था। बता दें कि जग्गी हत्याकाण्ड के दो शूटरों ने 15 अप्रैल को सरेंडर कर दिया है।

शूटर विनोद सिंह राठौर और चिमन सिंह ने विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बता दें कि जग्गी हत्याकांड छत्तीसगढ़ की पहली राजनीतिक हत्या थी।

See also  Jaggi Murder Case : छत्तीसगढ़ सरकार और सतीश जग्गी को झटका! अमित जोगी की दोषमुक्ति बरकरार, सर्वोच्च न्यायालय ने सुनाया अपना फैसला…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।