Railway News: रायपुर से हैदराबाद-रक्सौल और सिकंदराबाद जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आ रही है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हैदराबाद-रक्सौल और सिकंदराबाद के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। बता दें कि इस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा यात्रियों को 29 अगस्त से मिलेगी।

ट्रेन की टाइमिंग और रूट

रायपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हैदराबाद से चलकर 10.20 बजे रायपुर पहुंचेगी और 10.30 को रायपुर से रवाना होगी। ठीक इसी तरह रक्सौल से सिकंदराबाद जाने वाली स्पेशल ट्रेन दो बजे रायपुर पहुंचेगी और 2.10 बजे रायपुर से रवाना होगी।

साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को हैदराबाद से 1, 8, 15, 22 एवं 29 जुलाई को और 5, 12, 19, एवं 26 अगस्त को चलेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से 4, 11, 18 एवं 25 जुलाई को और 1, 8, 15, 22 एवं 29 अगस्त तक चलेगी।

बता दें कि रायपुर से हैदराबाद-रक्सौल और सिकंदराबाद जाने वाले यात्रियों की संख्या बहुत अधिक है। इस रूट पर एक हजार से ज्यादा यात्री स्टेशन से आना-जाना करते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।