रायपुर। राज्य सरकार ने पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है। इसमें रेंज आईजी समेत करीब 25 जिलों के पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। अब राजधानी रायपुर रेंज के नए आईजी अमरेश मिश्रा और रायपुर के नए एसएसपी संतोष कुमार सिंह होंगे। एसएसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल को बस्तर भेजा गया है।

इसके अलावा आईपीएस दीपांशु विजय काबरा की सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।