रायपुर। छत्तीसगढ़ में मकान बनाने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक और बुरी खबर आई है। प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने बीते 11 दिनों में दाम 50 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। अब एक बोरी सीमेंट की कीमत 340 से 350 रुपये के बीच पहुंच गई है, जो जनवरी में 280 से 290 रुपये प्रति बोरी थी।

बरसात के बाद निर्माण कार्यों में तेजी आती है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बड़ी संख्या में मकान निर्माण शुरू करते हैं। लेकिन, सीमेंट की बढ़ी कीमतों के चलते अब कंस्ट्रक्शन पर बुरा असर पड़ सकता है। सप्लायर्स का कहना है कि दाम बढ़ने से बड़े स्टॉक रखना मुश्किल हो गया है।

सीमेंट की कीमतों पर सरकार का सीधा नियंत्रण नहीं होता, जिसके चलते कंपनियां अक्सर दाम बढ़ाने के लिए कोई न कोई कारण पेश करती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मौसमी मांग और लागत बढ़ने का हवाला देकर कंपनियां कीमतों में इजाफा कर रही हैं।
जनता पर महंगाई की दोहरी मार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।