रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक अधिकारी के घर चोरी का जिक्र करते हुए पत्रकारों से चर्चा में बताया कि अच्छी-खासी रकम की चोरी हुई है, लेकिन चोरी होने की जानकारी नहीं दे रहे हैं। न ही अधिकारी इस बारे में कोई रिपोर्ट लिखा रहे हैं। सीएम ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि रिपोर्ट तो लिखानी ही पड़ेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में छत्तीसगढ़ में भाजपा के टिकट वितरण को लेकर कहा कि यहां केवल और केवल रमन सिंह का चला है। रमन सिंह का मतलब है, यहां के सब खदान को सौंपना, इसलिए बहुत होशियारी से अमन सिंह को अडानी जी ने अपने पास रखा है। रमन सिंह को सामने किया है, इसका मतलब है यहां फिर से चिटफ़ंड कंपनी आएगी, अभिषेक सिंह और सारे लोग लगेंगे, उसके बाद उतराखंड में एक और रिसार्ट खुलेगा।

See also  अमित शाह ने सहकारिता क्षेत्र में FPO पर राष्ट्रीय महासंगोष्ठी का किया उद्घाटन, छत्तीसगढ़ के भी किसान हुए शामिल, जानिए PACS से कितना लाभ मिलेगा किसानों को…

बीजेपी के पुराने चेहरों को टिकट मिलने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सारे लोग डरे हुए हैं। साइंस कॉलेज का हॉल भरा नहीं। बीजेपी के सारे बड़े नेता छत्तीसगढ़ को लूटे, इसलिए सबने हाथ खींच लिया था। अमित शाह परिवर्तन यात्रा में आए नहीं। इस दबाव के चलते सारे लोगों को टिकट मिल गई। स्वर्गीय भीमा मंडावी की बेटी के भावुक होने और कई लोगों के टिकट कटने से नाराज़ नेताओं के सवाल पर सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा कहती है कॉडर बेस पार्टी है, और कॉडर का दुरुपयोग करते हैं।

उनको सिर्फ़ वोट दिलाने के लिए रखे है। रायशुमारी में कोई मतलब नहीं है। यदि कार्यकर्ताओं की बात सुन लेते तो पंद्रह साल सत्ता में रहने के बाद 15 सीट में सिमटते नहीं, वही चेहरा फिर से आ गए हैं। पहले सोचे थे कि परिवर्तन कर लेंगे, लेकिन माथुर साहब की भी नहीं चली।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  रमन सिंह के राज में देश में सबसे ज्यादा गरीबी छत्तीसगढ़ में थी : भूपेश बघेल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।