Crime news

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर से बड़ी खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार यहां एक सहायक आरक्षक की धारदार हथियार से हत्‍या कर दी गई है। घटना मंगलवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच की है। फिलहाल हत्‍या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल, यह मामला कुटरू थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बीजापुर में सहायक आरक्षक के पद पर पदस्‍थ संजय कुमार की हत्‍या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सहायक आरक्षक संजय कुमार वेड़जा थाना भद्राकाली में पदस्थ होकर वर्तमान में रक्षित केंद्र बीजापुर में संलग्न था। सहायक आरक्षक 11 जून से छुट्टी लेकर मुख्यालय बीजापुर में रह रहा था। 19 जून को वह अपने परिजनों से मिलने ग्राम पाताकुटरू, थाना कुटरू में ही रूका था।

इसी दौरान मंगलवार की सुबह लगभग 3 से 4 बजे के बीच 4-5 अज्ञात हत्‍यारों ने धारदार हथियार से सहायक आरक्षक की हत्या कर दी। थाना कुटरू में परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के द्वारा जांच शुरू की गई। पुलिस इस मामले में ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।