बिलासपुर कमिश्नर IAS डॉ. संजय अलंग हुए कोरोना पॉजीटिव
बिलासपुर कमिश्नर IAS डॉ. संजय अलंग हुए कोरोना पॉजीटिव

टीआरपी डेस्क। बिलासपुर कमिश्नर IAS डॉ. संजय अलंग कोरोना पॉजीटिव हो गए हैं। आरम्भिक लक्षण के बाद रिपोर्ट आने के पश्चात उन्हें आज बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका कोविड का उपचार चल रहा है। बड़ी बात यह है कि कोरोना वैक्सीन के दो डोज लगाने के लगभग 20-22 दिन ही उन्हें कोरोना हो गया।

आपको बता दें कि पिछले साल भी IAS डॉ. संजय अलंग कोरोना पॉजिटिव हुए थे, हालांकि उस समय उन्हें कोरोना के कोई लक्षण नही थे। उल्लेखनीय यह भी है कि डॉ. अलंग कोरोना प्रोटोकॉल का नियमित रूप से भरपूर पालन करते थे जैसे लगातार हाथ धोना, सैनेटाइज करना, मास्क लगा कर रहना व सोशल डिस्टेंसिंग मैंटेन करना। इसके बाद भी उन्हें कोरोना होना ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वाकई कोरोना वायरस हवा में फैल रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।